
दीक्षांत समारोह – उत्तम नगर केंद्र
दिनांक – 16 दिसंबर, 2022
स्थान: शिवानी कंप्यूटर केंद्र, ए-786, ब्लॉक ए, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर, नई दिल्ली-110059
भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने 16 दिसंबर, 2022 को अपने उत्तम नगर कैंप में एक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। यह समारोह केंद्र से ब्यूटीशियन कोर्स के दूसरे बैच के छात्रों को सम्मानित करने के लिए था। 14 प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।