
Menstrual Hygiene Session by YFS Team
समर्थ भारत के प्रशिक्षण केंद्र में स्किल के प्रशिक्षण के साथ साथ प्रशिक्षण के दौरान अन्य उपयोगी विषयों की क्लास भी विषयों के जानकारों को बुलाकर करायी जाती है | इसी क्रम में यूथ फॉर सेवा (YFS) जो की एक सामाजिक संस्था है जो कही तरह के समाज सेवा के कार्य देश भर में करती है, उनके स्वयमंसेवकों के द्वारा हमारे 2 प्रशिक्षण केन्द्रों 25 मार्च 2022 को मनोरंजन केंद्र, कड़कड़डूमा तथा 31 मार्च 2022 को रघुवीर नगर प्रशिक्षण केंद्र पर लड़कियों के अन्दर बढ़ती उम्र के साथ-साथ होने वाले बदलाव, बीमारियों एवं उनसे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी | क्लास के दौरान क्षात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर स्वयंसेवकों ने दिया |
25 मार्च 2022 – मनोरंजन केंद्र, कड़कड़डूमा